फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: शिक्षक पर चाकू से हमलाकर 15 हजार की छिनैती

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर/गौराबादशाहपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के इकरामगंज के पास जौनपुर-आजमगढ़ हाइवे पर बृहस्पतिवार की दोपहर में एक इंटर कॉलेज के प्रवक्ता पर चाकू से हमला कर बदमाशों ने 15 हजार रुपये छीन लिए। हालांकि पुलिस ने छिनैती नहीं बल्कि मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिव धाम कॉलोनी विशेश्वरपुर निवासी अजय राय ग्रामोदय इंटर कॉलेज गौराबादशाहपुर में शिक्षक हैं। आरोप है कि बृहस्पतिवार को वह स्टेट बैंक गौराबादशाहपुर की ब्रांच से 15 हजार रुपये निकालकर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से मुंह बांधकर आए एक बाइक पर सवार दो बदमाश उनको ओवरटेक करके रोक लिए। जब उन्होंने भागने की कोशिश की तो पीछे से एक अन्य बाइक पर आए दो और बदमाशों ने भी उन्हें घेर लिया तथा उनके जेब से पैसे छीनने लगे। विरोध करने पर उनको पीटे और चाकू से हमला करके हाथ में चोट पहुंचा दिए। जेब से रुपये निकाल कर बदमाश वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ केराकत गौरव शर्मा ने कहा कि छिनैती का मामला नहीं है, मारपीट का मामला सामने आया है, मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें