फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 15 सड़कें क्रिटिकल काॅरिडोर घोषित, टीमें करेंगी निगरानी

विज्ञापन
गुरैनी दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। जिले को जीरो फेटेलिटी डि्स्टि्रक्ट (शून्य मृत्युदर वाला जिला) घोषित करने के लिए चिह्नित किया गया है। इसके लिए यहां की 15 प्रमुख सड़कों को क्रिटिकल कॉरिडोर (खतरनाक मार्ग) घोषित किया गया है। इस सड़कों पर दुर्घटनाओं में मृत्यु दर कम करना लक्ष्य है। इसके लिए 15 क्रिटिकल कॉरिडोर (सीसी) टीमें बनाई गई हैं। इन मार्गों में प्रमुख रूप से जिले के 23 ब्लैक स्पाॅट में 20 को लिया गया है। ये सभी मार्ग 15 थानों में पड़ रहे हैं। इनमें प्रमुख रूप से हौज, सिरकोनी, नेवादा हाईवे, फतेहगंज, सिकरारा बाजार, टेकारी, खाखोपुर, पवारा, पचहटिया, जेसीज चौराहा, सिपाह, सिद्दीकपुर, गुरैनी, लपरी, पूर्वाचल विश्वविद्यालय, लखौंवा, धनियामऊ, शिवगुलामगंज, सरोखनपुर, चंदवक बाजार में दुर्घटनाएं अधिक होती हैं। इन मार्गों की निगरानी के लिए 15 क्रिटिकल कॉरिडोर टीमें (सीसी टीम) का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में एक उप निरीक्षक व चार मुख्य आरक्षी, आरक्षी शामिल हैं, जो संबंधित 15 थानों के क्रिटिकल पॉइंट पर सक्रिय रहेंगे। इसके लिए पुलिस लाइन सभागार में एडिशनल एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें