लायंस क्लब गोमती के सहयोग से नयसंड स्थित एक कॉलेज में निशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया। इसमें 15 लोग मोतिया बिंद आपरेशन के लिए चिह्नित किए गए। शिविर में कुल 70 मरीजों का पंजीकरण किया गया। इनकी जांच की गई। जांच के बाद 15 मरीज मोतियाबिंद से पीड़ित मिले। ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण के लिए वाराणसी भेजा गया। इस अवसर पर लायंस क्लब गोमती के अध्यक्ष डॉ. राजेश मौर्य, धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता, धीरज गुप्ता, सुधा मौर्य, ऋषि देव, गौरव श्रीवास्तव,धर्मेंद्र जायसवाल सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संवाद