जिले में डेंगू के 15 नए मरीज मिले हैं। दो दिन में डेंगू के मरीजों की संख्या 109 से बढ़कर 124 पहुंच गई है। जिला अस्पताल में अब तक 58 मरीजों का इलाज किया गया। तीन मरीजों का इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल में जितने मरीज भर्ती हुए थे, सभी स्वस्थ हो चुके हैं।
शहर के घनी आबादी वाले कई इलाके भी डेंगू संक्रण से प्रभावित हैं। इस बार ग्रामीण इलाकों में डेंगू का कहर काफी कम रहा। जबकि शहरी इलाके में 65 से अधिक मरीज मिल चुके हैं। शहर के निजी अस्पताल प्लेटलेट्स की कमी वाले मरीजों से पटे पड़े हैं। निजी अस्पतालों द्वारा मरीजों की रिपोर्टिंग नियमित रूप से नहीं किए जाने के कारण मरीजों का सही आंकड़ा नहीं मिल पा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े में अभी 124 मरीज हैं। मंगलवार को 15 नए मरीजों की रिपोर्ट जांच के बाद मिली है। अब एनएसवन पाॅजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 175 पहुंच गई है। जिले में कुल डेंगू के कुल मरीजों की संंख्या 124 पहुंच गई है। जिसमें से 65 मरीज शहरी इलाके के हैं।
इनसेट
इन इलाकों में अधिक संक्रमण
जौनपुर। शहर के मियांपुर मोहल्ला, हुसैनाबाद, वाजिदपुर और भंडारी स्टेशन इलाके में सबसे अधिक मरीज मिले हैं। इसी प्रकार जलालपुर ब्लाॅक का रेहटी, महिमापुर और असबरनपुर ग्राम पंचायत का क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हैं। रामपुर के धनुहां गांव में अकेले 15 डेंगू के मरीज मिले थे। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की कड़ी के कारण मरीजों की संख्या धीरे-धीरे कम हो गई।
कोट
डेंगू से संक्रमण वाले इलाकों की नियमित रूप से निगरानी की जा रही है। लोगों को बचाव के लिए जागरूक करने के साथ ही दवाओं का छिड़काव भी कराया जा रहा है। अब तक डेंगू के कुल 124 मरीज मिल चुके हैं। -डा. बीपी सिंह, जिला मलेरिया अधिकरी