जिले में सोमवार को कोरोना के 15 नए संक्रमित मिले। संक्रमितों को चिन्हित करने के लिए चलाए जा रहे जांच अभियान में जलालपुर में 1, कुटहन में 1, मछलीशहर में 2, महराजगंज में 4, मुफ्तीगंज में 1, सुईथाकला में 2, सुजानगंज में 2, शाहगंज में 1 और शहर में एक नए संक्रमित मिले। इन माह में अब तक कुल 375 संक्रमिक मिल चुके हैं। जनवरी से अब तक संक्रमितों की संख्या 1826 पहुंच गई है। जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डा. जियाउल हक ने बताया कि चिन्हित संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से दवा का किट मुहैया कराया जा रहा है।