फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: डेढ़ करोड़ से तीन ग्रामीण स्टेडियम के बहुरेंगे दिन, सुविधाएं होंगी विकसित

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। तहसील क्षेत्र के तीन ग्रामीण स्टेडियम के दिन बहुरने वाले हैं। जल्द कायाकल्प होगा। सुंदरीकरण और खेलकूद के संसाधन विकसित किए जाएंगे। ताकि खिलाड़ियों को अभ्यास में सहूलियत हो सके। भटेवरा, वनपुरवा स्टेडियम और महराजगंज ब्लाक के चरियाहीं स्टेडियम के सुंदरीकरण के लिए शासन ने एक करोड़ 48 लाख रुपये की स्वीकृति दी है।
विज्ञापन

मछलीशहर ब्लाक के भटेवरा और जलालपुर ब्लाक के वनपुरवा स्टेडियम की दुर्दशा पर सांसद बीपी सरोज ने 26 नवंबर को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव को पत्र लिखा था। मांग की थी कि इन स्टेडियम का सुंदरीकरण किया जाए। इस पर शासन ने भटेवरा के मिनी स्टेडियम के कायाकल्प के लिए 49.43 लाख और जलालपुर के ग्राम सभा वनपुरवा स्थित स्टेडियम के लिए 49.45 लाख स्वीकृत किया है। प्राप्त निधि स्टेडियम के विकास में खर्च होगी। इसके अलावा जौनपुर महराजगंज ब्लाक के चरियाही स्टेडियम में भी सुविधाएं विकसित करने के लिए 49.48 लाख स्वीकृत हुए हैं। तीन स्टेडियम के सुंदरीकरण और मरम्मत पर एक करोड़ 48 लाख खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें