गौराबादशाहपुर। वाणिज्य कर विभाग द्वारा गुरुवार को जीएसटी जागरूकता गोष्ठी का आयोजन कस्बा के मदरसा रफीकुल इस्लाम पर किया गया है। जिसमें विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर आरएन चौरसिया व आदर्श कुमार तिवारी ने कस्बे के व्यापारियों को जीएसटी के बारे में जानकारी दिया। कहा कि जीएसटी से घबराने की जरूरत नहीं है। देश में पहली बार एक समान टैक्स लिया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि आयकर रिटर्न दाखिल करने से भी सरल जीएसटी भरने की प्रक्रिया है। बैठक में मोहम्मद इस्लाम अंसारी, श्यामकन्हैया, रमेश पाल, नन्दलाल गुप्त, ओमप्रकाश, याकूब अंसारी, इनामुल्लाह, आदिल जमीर अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।