महराजगंज। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के पश्चात प्रसूता की हुई मौत के मामले की जांच करने बुधवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. डीपी यादव अस्पताल पहुंचे। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. गोपेश सिंह और मृतका के देवर मनोज यादव से पूछताछ की और बयान दर्ज कर वापस चले गए। आशा के नहीं आने से उसका बयान दर्ज नहीं हो पाया।
सुजानगंज थाना क्षेत्र के शेखपुर खुटहनी निवासी कमला देवी(30) वर्ष पत्नी विनोद कुमार यादव को परिजनों ने चार अप्रैल 2017 को 102 नंबर एंबुलेंस से लाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज में भर्ती कराया था,जहां प्रसव के पश्चात उसकी प्रसूता की मौत हो गई थी। इस संबंध में प्रसूता के पति विनोद कुमार और देवर मनोज कुमार ने जिलाधिकारी को प्रेषित शिकायती पत्र में भर्ती कराने के पश्चात 700 रूपये की दवाई बाहर से मंगाने का आरोप लगाया था। साथ ही बताया कि सामान्य प्रसव के चार घंटे बाद भी उनकी प्रसव पीड़ित पत्नी ने चिकित्सक की लापरवाही के कारण दम तोड दिया था। इस मामले की जांच करने पहुचे डिप्टी सीएमओ डा.डीपी यादव ने मृतिका के देवर मनोज यादव और वहां की आशा को वुलाया। लेकिन आशा विन्दू के नहीं पहुंची। इसके बाद जांच अधिकारी ने अधीक्षक डा. गोपेश सिंह और मनोज यादव से पूंछतांछ कर बयान दर्ज कर वापस चले गये।