मुगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पलई का पूरा (रामपुर) गांव में में मंगलवार की सुबह बारिश के पानी की निकासी के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों में फूल चन्द्र गौतम (40), दूसरे पक्ष के राम अचल(60), झुलुवा देवी (50), लक्ष्मी देवी (16) शामिल हैं। गायलों को पीएचसी मुंगराबादशाहपुर में भर्ती कराया गया है। दोनों तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है।