जौनपुर । मुख्य विकास अधिकारी शीतला प्रसाद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को सफल बनाने को लेकर बैठक हुई।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आें.पी.सिंह ने बताया कि 15 जुलाई से 18 जुलाई के बीच जिले स्तर पर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। पीएचसी, सीएचसी पर ब्लाक स्तरीय अधिकारियों का प्रशिक्षण 25 जुलाई से 30 जुलाई के बीच किया जायेगा। जिसमें दवा आदि तथा निर्धारित प्रारूप पर सूचना देने का प्रपत्र भी उपलब्ध कराया जायेगा। डा. कमर अब्बास ने बताया कि एक वर्ष से 19 वर्ष के बच्चों को दवा दी जानी है इस जिले में लगभग 18 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य है। एक से दो वर्ष के बच्चों को आधी गोली बूक कर पिलानी होगी तथा तीन से उन्नीस वर्ष तक के बच्चों को एक गोली देना है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के डा. एहतेशाम ने विस्तार से कार्ययोजना के बारे में बताया। मुख्य विकास अधिकारी ने इस राष्ट्रीय कार्यक्त्रस्म को सफल बनाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्त्रस्म अधिकारी तथा जिलना अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया। इस अवसर पर डीआईओस के प्रतिनिधि रमाशंकर निषाद, बीएसए रमाकान्त, जीजीआईसी प्रधानाचार्य माला सिंह, सभी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ए.के.शर्मा ,डा. आर.के.यादव, डा. ए.के.कुशवाहा, डा. एस.के.मिश्रा, डा. आर.के.सिंह आदि उपस्थित रहे।