फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोदकर छोड़ी गई सड़कों से बारिश में हो सकती है हादसा 17-42-09

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। बारिश से नगर क्षेत्र की कोतवाली- कुत्तबपुर,सद्भावना पुल मार्ग, जोगियापुर आदि मार्ग पर चलना दुभर हुआ है। सबसे खराब हालत कोतवाली कुत्तुबपुर मार्ग की है। वजह कहीं सड़क क्षतिग्रस्त है तो कहीं सड़कों को खोदकर छोड़ दिया गया है। जिससे लोगों को आवागमन करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के गिरकर चुटहिल होने की भी संभावना बनी हुई है। बावजूद इसको लेकर संबंधित विभाग चुप्पी साधे हुए है।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र की कई सड़कें नगर पालिका की तो कई सड़कें पीडब्ल्यूडी की है। इन सभी सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान सड़कों की पटरियों को तोड़कर चौड़ा किया जा रहा है। वहीं क्षतिग्रस्त सड़कों को बनाने का कार्य किया जा रहा है। जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत न हो और जाम से भी लोगों को निजात मिल सके। लेकिन बारिश के बाद सड़क चौड़ीकरण करने का कार्य प्रभावित हो गया है। इस दौरान पीडब्ल्यूडी द्वारा कोतवाली- कुत्तबपुर मार्ग खोदकर छोड़ दिया गया है। जिस पर स्थित मिट्टी बारिश से गिली होने के कारण लोगों को आने जाने में दिक्कत हो रही है। हालत यह है कि लोग पैदल आ जा रहे हैं। वहीं सद्भावना पुल व जोगियापुर आदि मार्ग क्षतिग्रस्त है। जिससे लोगों को आने जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग पर बने गडढ़ो में पानी भरे होने के कारण लोगों को जानकारी नहीं हो पा रही है। जिससे लोग गिरकर चुटहिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें