बक्शा। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की देर एक युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। युवक को पकड़कर लोगों ने 100 नम्बर पर सूचना दी लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले युवक लोगों को धक्के देकर फरार हो गया। लड़की के मामा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पीड़ित किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।
पीड़ित किशोरी अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई करती थी। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि लड़की रात को घर के बरामदे में सो रही थी। तभी गांव का युवक उसके पास पहुंचा और लड़की के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दिया। लड़की ने शोर मचाना चाहा तो आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया। कपड़े से लड़की का मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान लड़की ने शोर मचाया तो परिवार के अन्य सदस्य आ गए लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को 100 नंबर पर सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले युवक धक्का देकर फरार हो गया।