फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिक पास से पाबंदी हटाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शहर के ऐतिहासिक स्थलों में शुमार शाही किले में में घूमने फिरने वालों पर वार्षिक पास पर पाबंदी लगाने पर व्यापारमंडल भी खफा है। उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र अग्रहरि ने पुरातत्व विभाग नई दिल्ली के महानिदेशक जनरल सुजाता प्रसाद को पत्रक भेजकर पास की पुरानी व्यवस्था बहाल किए जाने की मांग की है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि शाही किले को छोड़ नगर में कोई ऐसा सुरक्षित स्थान नहीं है जहां लोग स्वास्थ्य लाभ के लिए टहल सकें। पहले वरिष्ठ नागरिकों को मामूली वार्षिक शुल्क पर पास दिया जाता था लेकिन अचानक पास पर रोक लगा दी गई। जिससे शहर के लोग आहत हुए हैं। उन्होंने पुरानी व्यवस्था को बहाल किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें