घनश्यामपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आप सब समूह के माध्यम से स्वयं को स्वावलंबी बना सकते हैं। साथ ही अपनी आर्थिक समस्याएं भी दूर कर सकती है। उक्त बातें उपायुक्त एनआरएलएम कमलेश सोनी ने मंगलवार को ब्लाक सभागार कक्ष में मुरादपुर कोटिला गांव के गठित महिला स्वयं सहायत समूह के पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करते हुए कही ।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गांव की गरीब महिलाओं को आर्थिक रुप से मजबूत करने के लिए उनका समूह गठित किया जाता है। जिसके अन्तर्गत ऋण लेकर रोजगार का सृजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस गांव में अभी तीस समूह बनाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया किया गया है। इस दौरान गांव में गठित महिलाओं के 12 स्वयं सहायता समूह को प्रशिक्षित किया। इस मौके पर बीडीओ पीसी यादव, दुर्गेश तिवारी, फूलकुमारी, सरोजा, सुषमा, प्रभावती, अनीता, ममता, शकुंतला, प्रेमशीला आदि उपस्थित रहे।