फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून की उल्टी होने पर बंदी वाराणसी रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। प्राण घातक हमले के मामले में जेल में बंद एक आरोपी को रविवार की रात हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया। उसे खून की उल्टी हो रही थी। जेल प्रशासन का दावा है कि बंदी टीबी का मरीज है जबकि चर्चा है कि जेल में पिटाई से उसकी हालत बिगड़ी है।
विज्ञापन

बक्शा थाना क्षेत्र के मई गांव निवासी तूफानी बिंद (22) करीब छह माह पहले प्राण घातक हमले के आरोप में जेल में बंद हुआ था। रविवार की रात करीब 11:45 बजे उसकी हालत बिगड़ने पर जेल प्रशासन उसे जिला अस्पताल ले गया। जहां डाक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देख वाराणसी रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के चिकित्सक डा. आरके जायसवाल का कहना है कि मरीज को खून की उल्टी हो रही थी और उसकी हालत काफी गंभीर थी। लिहाजा बेहतर उपचार के लिए उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें