मीरगंज। मछलीशहर जंघई मेन लाईन में खराबी के कारण जंघई के 72 गांवों में 26 घंटे तक अंधेरा रहा। जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। शनिवार दस बजे से कटी लाइन रविवार 12 बजे के बाद ही आई। मछलीशहर से जंघई मेन लाइन की सप्लाई पहुंचंी है। इन दिनों तार बदलने का काम चल रहा है। दिन भर सप्लाई शट डाऊन की वजह से बाधित रहती है। शाम को सप्लाई बहाल की जाती है। शनिवार शाम जब सप्लाई देने का समय आया तब अचानक मेन लाईन में खराब हो गयी। जिसे रात भर ठीक नहीं किया जा सका। जिससे सेमरी, बभनियांव, असवा, गोपालापुर, गरियाव, महेंद्र,ु चितांव, गोधना, मोलनापुर, चौकीकला, अलापुर, हवेली, अमाई, कसेरवा, बसेरवा, कमासिन, रामपुर चौथार, नवापुर, जरौना, रामडीह, भटहर, मीरपुर, उमरी, गोपपुर, मीरगंज, करियांव, गुरगुजी, भिदुना, बिसरा, सेमरहो, माधोपुर, इमिलिया, रामपुरखुर्द, सवैया, अगहुआ, किशुनदासपुर, चौकीखुर्द, अदारी, लासा, बरांवा, जगदीशपुर, चौधरीपुर, चकिया, अमारा, बसढुआ, मनापुर, सिरौली, कारोबनकट गांव में अधेरा रहा। जेई आरके दुबे ने बताया की मेन लाइन में खराबी थी जिसे रविवार दोपहर तक सही कर दिया गया।