जौनपुर। सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत रविवार को शून्य से पांच वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पीलाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र ने जिला अस्पताल में पोलियो बूथ पर बच्चों को पोलियो वैक्सीन की खुराक पिलाकर किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.अनुज कुमार निगम ने कहा कि दो जुलाई को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए 1909 बूथ बनाए गए थे। 5727 बूथ वैक्सीनेटर लगाए गए हैं। छूटे बच्चों को तीन जुलाई से लेकर सात जुलाई तक घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके लिए 1218 टीमों द्वारा 694211 घर जाकर पोलियों की खुराक पीलाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर जिला प्रतिक्षण अधिकारी डा.आईएन तिवारी, डा.एसके यादव, डा.एके शर्मा, डा. प्रभात, डा.संदीप सिंह, रेनू सिंह, विनोद मौर्या, पूनम, टीना ,सुधीर अस्थाना, सलिल यादव आदि उपस्थित रहे।