सुइथाकलां। क्षेत्र के पूरा असालत खां गांव में चकमार्ग पर किए गए कब्जे की शिकायत पर गुरुवार को एसडीएम शाहगंज ने फोर्स के साथ पहुंचकर कब्जा हटवाया। चकमार्ग पर कई वर्षो से गांव के मो. ऊमर, मोकिम ने कब्जा कर लिया था। गांव के वसीर अहमद ने जिलाधिकारी जौनपुर को शिकायती पत्र दिया था। डीएम के निर्देश पर एसडीएम शाहगंज जेएन सचान ने पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर चकमार्ग को खाली कराया। उनके साथ सीओ शाहगंज रामभवन यादव, तहसीलदार शाहगंज राम कैलाश, कानूगो शेषनाथ यादव लेखपाल जयगुरूदेव सहित पुलिस फोर्स थी। एसडीएम ने कब्जा खाली कराकर नापी करवाई। एसडीएम ने चेतावनी दी कि यदि फिर कब्जा किया गया तो एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।