फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों किसानों के प्रति समर्पित है भाजपा-केपी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पंडित दीन दयाल उपाध्याय शताब्दी समारोह पर आयोजित भारतीय जनता पार्टी जनकल्याण सम्मेलन करंजाकला, मुंगराबादशाहपुर, बदलापुर में आयोजित किया गया। सम्मेलन में वक्ताओं ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
विज्ञापन

सरायख्वाजा के जय किसान इंटर कालेज म बतौर मुख्य अतिथि सांसद केपी सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों व किसानों के प्रति समर्पित है। जिसका लाभ समाज के समुदाय के लोगों को मिल रहा है। नगर विकास मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के उत्थान, किसानों की उन्नति, फौजियों की सुरक्षा समेत सैकड़ों जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई है। सम्मेलन में विशिष्ठ अतिथि जनकल्याण समिति की जिला प्रभारी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिता सिद्धार्थ, कालेज प्रबंधक धुरेन्द्र सिंह ने संबोधित किया। इस मौके पर राजू दादा, सर्वेश सिंह, राजवीर दुर्गवंशी, बृजेश यादव, सौरभ विक्की,गजेंद्र पांडेय, जयंत प्रसाद उपाध्याय,तीर्थराज सिंह, राम सूरत बिंद,बलिहारी राजभर, दुर्गेश सिंह, श्याम बाबू आदि मौजूद रहे। संचालन कृष्ण कुमार मुन्नू ने किया। मंडल अध्यक्ष खेतासराय अजय सिंह ने आभार जताया।
बदलापुर : सल्तनत बहादुर इंटर कालेज के नरसिंह बहादुर सभागार में जनकल्याण सम्मेलन में मुख्य अथिति विधायक भाजपा रमेश चन्द्र मिश्र ने सरकार की जनकल्याण कारी विभिन्न योजनाओ की जानकारी दी। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने किया। विशिष्ट अथिति संदीप तिवारी महामंत्री भाजपा रहे। संचालन गंगा प्रसाद सिंह ने किया। वक्ताओं में भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्र, राजेश्वरी प्रसाद सिंह, अवधेश यादव, संदीप तिवारी रहे। इस मौके पर विनोद तिवारी, विनोद शर्मा, जय सिंह, अनिल सिंह, दिलीप जायसवाल, दिनेश सिंह, सन्तोष निगम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर : तरहटी गांव में आयोजित जन कल्याण सम्मेलन में सांसद केपी सिंह ने केंद्र की तीन वर्षों के शासन काल में देश की जनता के लिए चलायी गई 108 जन कल्याणकारी योजनाओं को बताया। इस मौके पर विनोद तिवारी, सतीश दुबे, पुष्पा शुक्ला, पालिकाध्यक्ष कपिलमुनि , द्विजेन्द्र नाथ त्रिपाठी , गिरीश शर्मा , अनुपम सिंह , मृत्युंजय सिंह , पिन्टू सिंह , चन्द्रेश गुप्ता , ओम प्रकाश बिन्द , भरत जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें