शाहगंज। अंबेडकर नगर के जाफरगंज में दून एक्सप्रेस के पटरी से उतर जाने के बाद वाराणसी-फैजाबाद रूट पर जाने वाली गाड़ियों का मार्ग डायवर्ट कर दिया गया। रूट डायवर्जन होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वाराणसी से अहमदाबाद जाने वाली सावरमती एक्सप्रेस के अलावा लखनऊ से वाराणसी की ओर जाने वाली किसान एक्सप्रेस को भी वाया सुल्तानपुर जौनपुर भेजा गया। आजमगढ़ से दिल्ली जाने वाली कैफियात एक्सपेस ट्रेन को शाहगंज से जफराबाद सुल्तानपुर रुट पर रवाना किया गया। वाराणसी से गोण्डा जाने वाली इण्टर सिटी एक्सप्रेस ट्रेन को शाहगंज से आजमगढ़ की ओर रवाना किया गया।