जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में बदमाशों का मनोबल बढ़ गया है। काली कुत्ती परमानतपुर में शनिवार की रात साढे आठ बजे अरविंद द्विवेदी की पत्नी सविता देवी एक महिला से बातचीत कर रही है। इसी दौरान दो युवक बाइक से आए। उन्हें देखकर वह कुछ दूर आगे बढ गई। उनकी नजर लाइट में सविता की चेन पर पड़ी तो वह पलट कर गले से चेन छिन लिया। उनके शोर करने पर पिस्टल दिखाकर धमकाते हुए भाग निकले। घटना की सूचना पीड़ित ने 100 नंबर पर दिया। 100 नंबर पुलिस तो थोड़ी देर में आ गई लेकिन कोतवाली पुलिस घंटों नही पहुंची। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नही किया है। इससे कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली भी संदिग्ध नजर आती है। सीओ अमित राय का कहना है कि मामला संज्ञान में नही है। अगर घटना हुई है तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।