जफ राबाद। जौनपुर-जफराबाद मार्ग पर स्थित रेलवे फ ाटक ट्रैक्टर के धक्के से क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान कोई ट्रेन नहीं आ रही थी। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। रविवार की दोपहर जफ राबाद जंक्शन का पश्चिमी गेट नं. 38 को गेटमैन रामजियावन बन्द कर रहा था। उसी समय जौनपुर की तरफ से आ रहा ट्रैक्टर गेट को पार करने लगा। धक्का लगने से गेट क्षतिग्रस्त हो गया। जब तक गेटमैन ट्रैक्टर को रोकता चालक भाग निकला। स्टेशन अधीक्षक एके सेठ ने बताया कि चौकी प्रभारी रेलवे को मेमो दे दिया गया है। ट्रैक्टर वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गेट पर जंजीर बांध कर गाड़ियों को मेमो पर चलाया जा रहा है।