फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महरानी दुर्गावती का मनाया बलिदान दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। अखिल भारत वर्षीय गोड़ महासभा द्वारा शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया गया है। इस दौरान उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महामंत्री रामदुलार गोंड ने महारानी दुर्गावती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि गोंड समाज का इतिहास गौरवशाली है। 40 वर्ष की उम्र में महारानी दुर्गावती ने इतिहास रचा। जिलाध्यक्ष जगदीश गोंड व सतीश गोंड ने कहा कि गोंड समाज के लोगों को अधिकारों के प्रति जागरुक करते हुए लड़ाई लड़ी जाएगी। इस अवसर पर रमाकांत गोंड, विजयबहादुर गोंड, शिवसहाय गोंड, शिवकुमार गोंड़, सतीशचंद्र गोंड, श्यामलाल, चुन्नीलाल व रविंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें