फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इच्छाओं पर काबू का नाम है रोजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नगर के वाजिदपुर स्थित जीएचके हास्पिटल में शुक्त्रस्वार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें रोजदारों ने एक साथ खजूर से रोजा खोला। इसके बाद भोजन का भी जायका लिया। मगरिब की नमाज के बाद मुल्क की तरक्की और शांति के लिए दुआ कराई गई।
विज्ञापन

मौलाना जावेद ने कहा कि सभी का फर्ज है कि रमजान में रोजा रखे। इस महीने की बड़ी फजीलत है। रमजान का जितना महत्व धार्मिक है। उतना ही वैज्ञानिक भी है। रोजा रखने वाले को दूसरों की भूख व प्यास का एहसास होता है। लेकिन सिर्फ यही नहीं कि भूखा व प्यासा रहा जाए। बल्कि अपनी सभी इच्छाओं पर काबू पाना भी जरूरी है। इबादत का सिलसिला भी बढ़ा देना चाहिए। कार्यक्रम के आयोजक पूर्व सीएमओ डा. जीएच खान ने कहा कि इफ्तार पार्टी से आपसी प्रेम बढ़ता है। सभी धर्म के लोग एक साथ बैठ कर भाईचारे का पैगाम देते हैं। गरीब व अमीर बिना भेदभाव के एक दूसरे के साथ रोजा खोलते हैं। इस माह में की गई नेकियों का सत्तर गुना सवाब अल्लाह जरूर देता है। डा. सैफ ने कहा कि रोजेदारों को इफ्तार कराना बहुत ही सवाब का काम है। इसके पूर्व मौलाना जावेद ने मगरिब की नमाज अदा कराई। लोगों ने मुल्क की तरक्की के लिए दुआ मांगी। इस मौके पर डा. इम्तेयाज, डा. कमर अब्बास, मुशीर अहमद,शाहिद, अब्बास, जलील अंसारी, जलाल सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें