जौनपुर। गायत्री प्रज्ञा मंडल महिला मंडल जज कालोनी में आयोजित नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ में मुंडन विद्यारंभ, पुंसवन समेत अन्य संस्कार कराए गए। शांति कुंज हरिद्वारा से आई टोली में शामिल अतुल द्विवेदी और सर्वेश कुमार शर्मा ने छह पालियों में संस्कार संपन्न कराया। दोपहर में प्रसाद वितरण किया गया। शाम छह बजे पावन प्रज्ञा पुराण व्रत कथा का आयोजन किया गया। शांतिकुंज हरिद्वार के शंभूनाथ पांडेय और प्रह्लाद सिंह द्वारा भक्ति गीतों से प्रज्ञा मंडल परिसर गूंजता रहा। देश बंधु पद्माकर मिश्र ने प्रज्ञा का अर्थ ज्ञान से है। जब तक हम अपने जीवन में न्याय, अन्याय में भेद नहीं कर पाएगें तब तक सच्ची शक्ति नहीं मिलेगी। देव संस्कृत विश्वविद्यालय के योगाचार्य अभिषेक मिश्र ने साधकों को योगाभ्यास कराया। इस पर शिव कुमार, शांतनू, गंगोत्री, पूजा तिवारी, हेमलता, मीणा सिंह, प्रदीप, सुनील मिश्र, मैनबहादुर सिंह, देवेंद्र राय, वीरेंद्र कुमार, झलक सेठ, मोनी, तनु आदि मौजूद थी।