फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शुक्रवार की शाम हुई हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी। लोगों ने खुगवार मौसम का आनंद उठाया। हल्की फुहारों और ठंडी हवा ने मौसम को खुशनुमा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं रोजेदारों को भी बेहद सुकून का एहसास हुआ और उन्होंने खुदा का शुक्र अदा किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पूरे दिन की उमस भरी गर्मी के बीच शाम करीब साढ़े चार बजे शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई। सुबह मौसम साफ था। दिन में दस बजे के बाद आसमान में बादल छाने लगे। आसमान में उमड़ रहे बादलों के बीच उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। शाम करीब साढ़े छह बजे आसमान में काली घटा छा गई। ऐसा लगा कि मानसून की पहली बारिश तेज होगी। लेकिन रिमझिम बारिश शुरु हुई। करीब दस मिनट की रिमझिम बारिश के बाद गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिल गई। ऐसे में रोजेदार इफ्तार की तैयारियों में लगे थे मौसम बदला तो वह भी खुदा की इस नेमत से खुश हो उठे। राहत भरे माहौल में रोजा खोला और खुदा का शुक्र अदा किया। उधर, थोड़ी ही देर हुई बारिश से सड़कों पर फिसलन और कीचड़ हो गया। उन स्थानों पर स्थिति खराब रही जहां सड़क खोद कर छोड़ दी गई थी। कई दोपहिया वाहन चालक वाहन फिसल जाने से चोटिल भी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें