फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल 19-04-47

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधि मंडल पद निर्धारण को लेकर गुरुवार को जफराबाद विधायक डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने मिला और मुख्य मंत्री को संबोधित पत्रक सौंपा। शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अरविन्द शुक्ल ने बताया कि अप्रैल माह में कक्षा 5 एवं 8 के बच्चों को विद्यालय छोड़ देने के बाद विद्यालय में छात्र संख्या न्यूनतम होती है। सर्व शिक्षा अभियान एवं नामांकन प्रक्त्रिस्या माह जुलाई में होने के कारण अधिकतम नामांकन माह जुलाई में होता है। विगत वर्षो में सितम्बर माह की छात्र संख्या से पद का निर्धारण होता था जो कि सर्वथा उचित था। इस तरह अप्रैल माह की संख्या से पद निर्धारण होने से जुलाई से सितम्बर तक जो छात्र संख्या बढ़ेगी उससे शिक्षा की गुणवत्ता विद्यालय में अध्यापक न होने से प्रभावित होगी। विधायक ने शिक्षकों को इस सम्बन्ध में शासन से वार्ता का अश्वासन दिया। प्रतिनिधि मण्डल में रविचन्द यादव, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, लाल साहब यादव, रामदुलार यादव, लक्ष्मीकान्त सिंह, साजेश सिंह, उमेश मिश्रा, पदमाकर राय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें