फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी प्रत्याशी का पर्चा निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी। बीडीसी उपचुनाव के लिए दाखिल दो प्रत्याशियों में एक का नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया। जबकि 4 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए हुए नामांकन पत्र जांच में सभी नामांकन पाए गए। अब बीडीसी के लिए मैदान में सिर्फ एक उम्मीदवार अर्चना यादव बची है। उनका निर्विरोध बीडीसी चुना जाना लगभग तय है। एआरओ अनुराग कश्यप ने बताया कि बीडीसी के लिए अर्चना यादव पत्नी ओमप्रकाश यादव व शिवकुमारी पत्नी तुलसी राम ने वार्ड 39 से नामांकन किया था। जांच में शिवकुमारी के नामांकन पत्र में जमानत राशि न जमा होने व कई जगह हस्ताक्षर न होने की वजह से खारिज कर दिया गया। धनीपुर गांव में प्रधान के लिए एक ही उम्मीदवार आभा सिंह ने नामांकन किया था। इसलिए उनका भी प्रधान चुना जाना तय हो गया है। अब 4 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें