फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। उपजिलाधिकारी रमापति के क्त्रिस्याकलापों से क्षुब्ध व तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में अधिवक्ताओं ने एक सप्ताह कोर्ट बहिष्कार का निर्णय लिया। अधिवक्ताओं ने इस अवधि में 5 विन्दुओं के निराकरण की शर्त रखी है। मांगे पूरी नहीं होने पर आरपार की लड़ाई की चेतावनी दी है। अधिवक्ता संघ की बैठक गुरूवार को संघ के अध्यक्ष इंदू प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अधिवक्ता 23 जून से 29 जून तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। मांगे पूरी न होने पर एस डीएम के स्थानांतरण तक सभी कोर्ट का न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया। बैठक में दिनेश चन्द्र सिन्हा, केदार नाथ यादव, प्रेमचन्द्र विश्वकर्मा, सुरेन्द्र मणि शुक्ला, अशोक श्रीवास्तव, आरपी सिंह, शिव प्रसाद, राम आसरे दूबे, जगदम्बा प्रसाद मिश्र, बाबूराम आदि मौजूद थे। संचालन दिनेश चन्द्र सिन्हा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें