फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड प्वाइजनिंग से 9 बीमार 20-09-55

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा। स्थानीय थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव में रविवार की रात फूड प्वाइजनिंग से एक परिवार के नौ लोग बीमार पड़ गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के बाद सोमवार को सभी को अस्पताल को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

गांव निवासी वंशराज सिंह के घर देर शाम शम्भुगंज बाजार स्थित एक दुकान से परवल की मिठाई खरीद कर लाई गई थी। परिवार के लोगों ने मिठाई खाने के बाद खाना खाकर बिस्तर पर गए तभी एक एक कर लोग उल्टी दस्त से पीड़ित हो गए। सूचना पर पहुंची तीन एम्बुलेंस पर पीड़ितों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ितों में प्रशांत सिंह(17), प्रियांश सिंह(12),प्रियदर्शी(7), प्रिया(8), अंशिका(5), मधुबाला सिंह(29), हंसा सिंह(62), रानी सिंह(29), देव सिंह(4) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें