फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पूविवि में 1439 अभ्यर्थियों ने छोड़ी पीएचडी की प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर के आठ केंद्रों पर मंगलवार को शोध के लिए पीएचडी प्रवेश परीक्षा हुई। परीक्षा में 1439 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 49 विषयों में शोध के लिए पीएचडी की प्रवेश परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए 4150 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। 8 केंद्र बनाए गए थे जिसमें प्रथम व द्वितीय पाली में 2711 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने अधिकारियों के साथ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। प्रवेश परीक्षा की सीसी कैमरे से निगरानी की गई। हर केंद्र पर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर पारदर्शी एवं निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित की गई। प्रथम पाली में शोध प्रविधि एवं द्वितीय पाली में संबंधित विषय की परीक्षा हुई। कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि इंजीनियरिंग संस्थान ब्लॉक ए एवं ब्लॉक 2, फार्मेसी संस्थान, प्रबंधन अध्ययन संस्थान, प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भैया संस्थान, संकाय भवन, केंद्रीय मूल्यांकन केंद्र एवं दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान में प्रवेश परीक्षा के लिए केंद्र बने थे। पहली पाली में सुबह 10.30 बजे से 12.30 बजे तक तथा दूसरी पाली में 2 बजे से 4 बजे तक परीक्षा हुई। परीक्षा के आयोजन में प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो.गिरिधर मिश्र, उप कुलसचिव अजीत सिंह, बबीता सिंह, प्रो.अजय प्रताप सिंह, प्रो.मनोज मिश्रा, प्रो.अजय द्विवेदी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें