जौनपुर। मतदाता बनने एवं मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए सोमवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने कलेक्ट्रेट में बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राजस्व कर्मियों ने बाइक रैली के माध्यम से जिले के कई इलाकों में मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 12 मई को लोगों को अधिक से अधिक संख्या पर बूथ तक लाने के लिए यह कार्यक्रम किया जा रहा है। यह रैली विधानसभा सदर एवं मल्हनी के बूथों पर जाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करेगी। इस अवसर पर अपर जिला निर्वाचन अधिकारी आरपी मिश्र, उप जिलाधिकारी मंगलेश दूबे, तहसीलदार ज्ञानेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार मान्धाता प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।