जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर स्थित सीएसडी इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव मनाया गया, जिसमें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। उन्हें प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव लोकेश वरूण ने लीगल लिट्रेसी क्लब की स्थापना के उद्देश्य को विस्तार से बताया। कहा कि विधिक जानकारी प्रत्येक छात्र को भी होनी चाहिए। ताकि पनपने वाले अपराध के बारे में अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यालयों में एक शिक्षक को लीगल लिट्रेसी क्लब में शामिल किया जाएगा। सीजेएम राहुल आनंद ने भी शिक्षा पर विस्तार से चर्चा किया। छात्रों ने गणेश वंदना, डांस, गीत, संगीत प्रस्तुत किया। इनमें काजल, पुलक, श्रद्धा, अवनीश यादव आदि छात्र प्रमुख रहे। इस मौके पर एसीजेएम प्रथम रेनू सिंह, आलोक, मुरलीधर गिरी, संध्या मौर्या, आनंद पटेल, मनीष आदि मौजूद रहे। जेजीवी मेंबर एवं प्रबंधक सुषमा कुशवाहा ने आभार व्यक्त किया।