फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल टावर लगाने का ग्रामीणों ने किया विरोध,सौपा पत्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। क्षेत्र के जुड़ऊपुर गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास मोबाइल टावर लगाए जाने का विरोध ग्रामीणों ने किया। ग्रामीणों ने मंगलवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को पत्रक सौंपा है। जिसमें स्कूल के पास मोबाइल टावर नहीं लगाने की मांग की है। जुड़ऊपुर ग्राम पंचायत में स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास जिओ कंपनी का मोबाइल टावर लगाया जा रहा है । सोमवार को मोबाइल टावर लगाने का कार्य शुरू हुआ। इस पर ग्रामीण टावर लगाने का विरोध करने लगे। ग्रामीणों ने मंगलवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को इस संबंध में पत्रक सौंपा। जिसमें आरोप लगाया कि यदि विद्यालय के निकट मोबाइल टावर लगाया जाता है तो उसके विकिरण से छात्रों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा । इसके साथ ही बिना संबंधित विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त किये ही टावर लगाया जा रहा है, जो नियम विरुद्ध है। ग्रामीणों ने विद्यालय से दूर अंयत्र टावर लगवाने की मांग किया है । ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजस्व विभाग को जांच करने का निर्देश दिया है । पत्रक सौंपने वालों में मुन्ना सिंह, अयोध्या प्रसाद यादव, अरुण कुमार सिंह, रामाश्रय व अमरनाथ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें