जौनपुर। कर्मचारियों की समस्या के समाधान की मांग को लेकर आंदोलित बिजली कर्मचारी संघ जौनपुर की ओर से शुक्रवार को अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय के कार्यालय पर अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया।
कर्मचारी नेता कमला पांडेय की अध्यक्षता में शुरू धरने में शामिल वक्ताओं ने चेतावनी दी कि जबतक अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान नहीं किया जाएगा तबतक धरना जारी रहेगा। धरना सभा को आजाद चंद्रशेखर उपाध्याय, अश्वनी श्रीवास्तव, विजय यादव, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, मोहन पांडेय ने संबोधित किया। इस मौके पर अभिनंदन सिंह, मुकेश श्रीवास्तव, सर्वेश कुमार, दरोगा, अतुल श्रीवास्तव, सुनील यादव, अशोक मौर्य, ओमप्रकाश, अमित तिवारी, संचालन निखिलेश सिंह ने किया। उधर विद्युत उपकेंद्र अहियापुर में संविदा कर्मचारियों ने पांच महीने से वेन का भुगतान न होने पर वेतन नहीं तो काम नहीं की आवाज बुलंद की।