फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास करना है सरकार का लक्ष्य 19-52-39

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मछलीशहर। केंद्र व प्रदेश में चल रही भाजपा सरकार विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है।प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि विकास की किरण समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे । अन्य सरकारों की तरह कागजी विकास नहीं हो रहा है। सभी गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने की सरकार की मंशा है। कोई भी गांव पक्की सड़क विहीन नहीं रहेगा। उक्त बातें ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने मंगलवार को मछलीशहर नगर स्थित सिचाई विभाग के डाक बंगले में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत सभी गांवों को खुले में शौच से मुक्त कराने के लिए सभी परिवारों को शौचालय बनवाने हेतु अनुदान मिल रहा है । निर्बल वर्ग के लोगों को भी छत मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बदले में सरकार द्वारा उठाये जा रहे कदम के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि आतंकियों को शरण देने वाले पाकिस्तान को उसकी करनी की सजा भुगतनी पड़ेगी । उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को जन -जन तक पहुंचाने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र विक्रम सिंह,महामंत्री अभिषेक सिंह,नगर महामंत्री संतोष जायसवाल,राज कुमार पटवा,कृपा शंकर श्रीवास्तव,पवन मोदनवाल,सोनू जायसवाल,जयानंद चौबे,अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के फैंमी रिजवी,शिव कुमार जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें