फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलों को भेजी जा रही है लघु व सीमांत किसानों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। लघु व सीमांत किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी का लाभ दिलाने के लिए मंगलवार को सभी तहसीलों में सत्यापन के लिए उनकी सूची कृषि विभाग द्वारा भेजना शुरु कर दिया गया है। सूची में शामिल किसानों की जांच लेखपालों द्वारा किया जाएगा। तहसीलों से किसानों की सूची सत्यापन होकर आने के बाद पीएम पोर्टल पर फीड किया जाएगा। इसके बाद किसानों के खाते में सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी की धनराशि भेजी जाएगी। सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी के तहत दो हेक्टेयर तक जोत वाले किसानों को सालाना छह हजार रुपया देने की घोषणा की गई। इस धनराशि को दो हजार रुपये की दर से एक साल में तीन किश्तों में किसानों के बैंक खाते में भेजने का निर्देश दिया है। इसके बाद कृषि विभाग किसानों को इसका लाभ दिलाने के लिए पूरी तरह से जुट गया है। इसके लिए कृषि विभाग द्वारा किसान पारदर्शी पोर्टल से किसानों की सूची निकाल रहा है।साथ ही किसानों की इस सूची को तहसीलों को भेजने का कार्य भी शुरु कर दिया गया है। बतादें जिले में कुल छह लाख 55 हजार किसान हैं। जिसमें दो हेक्टेयर तक जोत करने वाले छह लाख 36 हजार 852 किसान हैं। जिसमें पांच लाख 84 हजार 943 सीमांत और 51हजार 909 किसान लघु किसान हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी का लाभ देने के लिए किसानों की सूची किसान पारदर्शी पोर्टल से निकाला जा रहा है। जिसे तहसीलों को भेजा जा रहा है। जिसका सत्यापन लेखपालों द्वारा किया जाएगा। इसके बाद सत्यापन हुई सूची की फीडिंग पीएम पोर्टल किया जाएगा। इसके बाद किसानों के खाते में धनराशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन

जय प्रकाश
उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें