जौनपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ का अपनी मांगों को लेकर टीवी अस्पताल परिसर में अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रहा। डा. बीेएल यादव ने कहा कि एनएचएम में समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाए। डा. एलपी गौतम ने कहा कि आउट सोर्सिंग कर्मचारियों का जिला स्वास्थ्य समिति में समायोजन किया जाए। ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर के समायोजन के शासनादेश के बाद भी प्रियंका सिंह ने कहा कि सरकार ने यदि हमारी समस्याओं पर विचार नहीं किया तो लोकसभा चुनाव में अपनी ताकत का एहसास कराएंगे। आशा एसोसिएशन की अध्यक्ष निर्मला शर्मा ने आशाओ को निश्चित मानदेय देने की मांग की। कहा कि सरकारी अस्पतालों में आशाओं के लिए एक कमरे की व्यवस्था की जाए। क्योंकि आशाओं को गर्भवती महिलाओं के साथ काफी देर तक बैठना पड़ता है। इस मौके पर राज्य कर्मचारी महासंघ के महामंत्री संजय चौधरी आदि मौजूद थे।