फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मासिस्ट का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरेरी। अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र अड़ियार पर तैनात फार्मासिस्ट के अनुपस्थित रहने पर सीएमओ ने एक दिन का वेतन काटने का आदेश प्रभारी चिकित्साधिकारी रामपुर प्रभात यादव को दिया है। शिकायत थी कि फार्मासिस्ट राजकुमार अस्पताल से आए नदारद रहते हैं। ग्रामीमों की शिकायत पर सीएमओ ने मंगलवार को एक व्यक्ति को भेजकर जांच कराया तो पता चला कि फार्मासिस्ट राजकुमार अनु पस्थित हैं। उनकी अनुपस्थिति में मरीज और उनके परिजन टेक्निशियन से ही दवा लेकर वापस लेकर चले जाते हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ डा. रामजी पांडेय ने प्रभारी चिकित्साधिकारी रामपुर डा. प्रभात यादव को अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र अड़ियार पर तैनात फार्मासिस्ट राजकुमार का एक दिन का वेतन काटने व अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्रों पर बायोमेट्रिक मशीन लगाने का आदेश दिया। सीएओ डा. रामजी पांडेय ने बताया कि फार्मासिस्ट का एक दिन का बेतने काटने के साथ बायोमेट्रिक मशीन लगाने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें