जमालपुर पीएचसी में आयोजित जन आरोग्य मेले में मरीज को देखते डाक्टर । संवाद
जौनपुर। ग्रामीण इलाके के मरीजों को उपचार की सुविधा मुहैया कराने के लिए पीएचसी पर आयोजित जन आरोग्य मेले में 141 मरीजों का उपचार किया गया। मेले में इलाज के लिए सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीज पहुंचे। मछलीशहर : जमालपुर पीएचसी पर जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 21 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवा दी गई। डाॅ. आरके यादव ने 10 पुरुष, 10 महिलाओं और एक बच्चे का इलाज किया। गर्भवती महिला मरीजों को निशुल्क चिकित्सा सलाह एवं दवा दी गई। मेले में फार्मासिस्ट राय साहब, नेत्र सहायक हरिवंश गौतम और एएनएम माला देवी उपस्थित रहीं। महराजगंज : क्षेत्र के चार पीएचसी पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 55 मरीजों की जांच कर दवाएं दी गईं। मेले में सर्दी, जुकाम और बुखार के ज्यादा मरीज पहुंचे।