फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पहुंची कोविड वैक्सीन की 14000 डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कोविड-19 टीकाकरण के अगले चरण के लिए वैक्सीन की 14000 डोज सोमवार को जिले में पहुंच गई। 28, 29 जनवरी और 4 व 5 फरवरी को होने वाले टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग रूट चार्ट तैयार करने में जुटा है। इसबार जिले के सभी 25 केंद्रों पर टीकाकरण कराने की तैयारी है। सभी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को अगली तिथि पर होने वाले टीकाकरण के लिए तैयारी करने का निर्देश दे दिया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डीएम मनीष वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को हुई बैठक में अगली तिथि पर होने वाले टीकाकरण की तैयारी के लिए सही पहलुओं पर चर्चा की गई। डीएम मनीष वर्मा ने कहा कि कोविड टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। किसी को डरने की जरूरत नहीं है। अधिक से अधिक संख्या में लोग स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंच कर टीकाकरण कराएं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अगली तिथि पर होने वाले टीकाकरण के लिए वैक्सीन की 14000 डोज सोमवार को जिले में पहुंच गई है। इस बार चयनित 25 केंद्रों पर टीकाकरण कराने की तैयारी है। टीकाकरण के लिए रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है। डीएम की अध्यक्षता में बैठक कर तैयारी को अंतिम रूप दिया जाएगा। 27 जनवरी तक सभी केंदों पर वैक्सीन पहुंचाने की तैयार चल रही है। गार्ड और चिकित्सकों की कड़ी निगरानी में सभी केेंद्रों पर वैक्सीन पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें