वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में चलने वाले पाठ्यक्रमों के लिए पूर्वांचल विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पीयूकैट) बुधवार को फार्मेसी और उमानाथ इंजीनियरिंग संस्थान में हुई। तीन पाली में हुई परीक्षा में 1389 परीक्षार्थी शामिल हुए। कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने दोनों केंद्रों का निरीक्षण किया। उनके साथ में परीक्षा नियंत्रक अजीत सिंह और संकायाध्यक्ष प्रो. मनोज मिश्र शामिल थे। पीयू कैट के समन्वयक प्रो. मिथिलेश सिंह के ने बताया कि डी-फार्मा, बीटेक, बीए एलएलबी, बीकॉम ऑनर्स, एमसीए में प्रवेश परीक्षा तीन पाली में कराई गई। शेष बचे पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं चार जुलाई को फार्मेसी और इंजीनियरिंग संस्थान में कराई जाएगी। इस दौरान केंद्राध्यक्ष डॉ. अमरेंद्र सिंह, सहायक केंद्राध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डॉ. प्रवीण कुमार सिंह और अशोक यादव रहे। संवाद