फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 137 मरीजों की जांच कर दी गई दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बृहस्पतिवार को कमरुद्दीनपुर गांव में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पहुंचे 137 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें निशुल्क दवा दी गई।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मापुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. इंद्रजीत यादव ने शिविर में आए हुए 137 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें उचित सलाह दी। मरीजों को नि:शुल्क दवाएं दी गई। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में आने वाले मरीजों में अधिकतर सास के मरीज, रक्त चाप, चर्म रोग, खून की कमी, शर्दी जुकाम, बुखार, डायबिटीज, स्क्रीनिंग व जोड़ो के दर्द से परेशान मरीज इलाज के लिए पहुंचे। सभी मरीजों को डॉ. इंद्र जीत यादव ने मशीन से जांच कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूककिया। शिविर में उपस्थित मेडिकल टीम ने आए हुए ग्रामीणों को मधुमेह व ब्लड प्रेशर, हृदयाघात समेत अन्य बीमारियों के प्रति सजग किया। ठंड में सांस के मरीजों के साथ एलर्जी से होने वाली परेशानी के बारे में बताया। नियमित सुबह सोकर उठने के बाद योग करने और नंगे पांव कम से कम 3 किलोमीटर तक चलने की सलाह दी। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि इस शिविर में कुल 137 मरीजों की जांच की गई तथा उन्हें निशुल्क दवा दी गई।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान अंगनू प्रसाद, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. इंद्रजीत यादव, महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्वेता यादव, फार्मासिस्ट राजेश कुमार, वार्डबॉय आनंद कुमार पांडेय, स्टाफ नर्स वंदना मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें