फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं ने अधीक्षक पर लगाया दुर्व्यवहार करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को होने वाली आशा कार्यकर्ताओं बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। आशा कार्यकर्ताओं ने अधीक्षक पर दुर्व्यवहार का का आरोप लगाते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया और अस्पताल के गेट पर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि अधीक्षक हमें आये दिन अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं। गुरुवार को सीएचसी में खरैयामउ की आशा रीना सिंह मरीज को भेजने के लिए एंबुलेंस चालक से बात कर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान वहां से गुजरते समय अधीक्षक मोहम्मद रफीक फारूकी ने उनको सेटिंग हो जाने की बात कही। इस पर आशा भड़क गईं। बैठक के लिए पहुंचीं सभी आशा कार्यकर्ता इसकी जानकारी होने पर भड़क गईं और अधीक्षक के चेंबर में पहुंच कर हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद अस्पताल गेट पर काफी देर तक नारेबाजी करती रहीं। मामले में चिकित्सा अधीक्षक का कहना है कि उन्हें 102 एंबुलेंस के चालक द्वारा मरीजों से पैसा लेने की शिकायत मिली थी। उन्होंने बिना अनुमति लिए कहीं जाने से मना किया था। गुरुवार को इसी संदर्भ में उन्होंने उक्त बात कही थी, जिसका गलत अर्थ निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें