जौनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष ओपी त्रिपाठी के सहयोग से श्री गोकुल इंटर कालेज महमदपुर इंग्लिशिया नौपेड़वा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। प्रबंधक राय साहब ने अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लोकेश वरुण द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की योजना के अनुरूप छात्रों को विद्यालय स्तर से ही कानूनी जानकारी प्रदान कराने के लिए विद्यालय में लीगल लिट्रेसी क्लब की स्थापना की गई। उन्होंने कहा कि जब तक हम शिक्षित व जागरूक नहीं होंगे तब तक परेशान रहेंगे।
विधिक सहायता की आवश्यकता होने पर जिला मुख्यालय पर स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं तहसील स्तर पर स्थापित तहसील विधिक सेवा समिति से संपंर्क स्थापित कर नि:शुल्क सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने नशा उन्मूलन के संदर्भ में प्राविधानित कानूनों, लोक अदालत, मध्यस्थता केन्द्र, महिला सशक्तीकरण, बाल विवाह, बाल श्रम, यौन शोषण, घरेलू हिंसा, लिंग भेद आदि के बारे में बच्चों को बताया। कार्यक्रम में रजनी सिंह, अनन्या तिवारी, देवेन्द्र कुमार यादव, सुनील कुमार मौर्य ने विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता देवेन्द्र कुमार यादव, ग्राम प्रधान आरती सरोज, प्रधानाचार्य महेश चन्द्र, अध्यापक राकेश कुमार, यशवन्त, प्रद्युम्न, धनंजय सिंह, श्रीमती पुष्पा सिंह, विन्दू यादव, मौसम, मीता आर्य, पारसनाथ पाल, भानु प्रताप, रविन्द्र सरोज, वीरेन्द्र यादव, वीरेन्द्र उर्फ तुलसी प्रभात, प्रदीप व विनोद आदि उपस्थित रहे।