फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डब्बू का घोड़ा बुलेट रहा अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा। विकासखंड के नरी गांव निवासी डब्बू मिश्र का घोड़ा बुलेट रेस प्रतियोगिता में गुरुवार को अंबेडकरनगर जिला में प्रथम रहा। शुक्रवार को घोड़ा रेस प्रतियोगिता जीतकर वापस गाँव आने पर ग्रामीणों ने उसका स्वागत किया। प्रदेश स्तरीय आयोजित घोड़ा रेस में जनपद के बक्शा विकास खण्ड के नरी गाँव निवासी डब्बू मिश्र का घोड़ा प्रथम स्थान प्राप्त किया। टी बिहार के बाबा मुखिया का घोड़ा द्वितीय स्थान तथा बलिया का घोड़ा तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान पाने पर डब्बू मिश्र के घर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। डब्बू ने बताया कि यूपी व बिहार जिला के तीन दर्जन घोड़ों ने भाग लिया। घोड़ा रेस प्रतियोगिता में पहले तीन समूह बनाया गया था। प्रत्येक समूह के घोड़ों को शामिल किया गया। प्रत्येक समूह के घोड़ों ने मैदान का तीन चक्कर लगाया। प्रथम एवं दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले घोड़ों को फाइनल राउंड में जगह मिली। फाइनल राउंड में छ: घोड़ा भाग लिए। चाल रेस में जौनपुर के डब्बू मिश्र का घोड़ा प्रथम स्थान पर रहा। पुरस्कार स्वरूप डब्बू को 11000 रुपये नगद दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें