फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में सुरक्षित है महिलाओं का मान सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। महिला आयोग की सदस्य मीना चौबे ने कहा कि भाजपा में ही महिलाओं का मान स्ममान सुरक्षित है। मछलीशहर लोकसभा के जलालपुर में आयोजित विजय संकल्प महिला सम्मेलन में वह बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के मान सम्मान की रक्षा के लिए उनके समग्र बेहतरी के लिए भाजपा ने काम किया है। ऐतिहासिक कार्य को देखते हुए हम सभी महिला शक्ति सपथ लें कि 2019 में एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। लोकसभा मछलीशहर के प्रत्याशी बीपी सरोज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मुझे मछलीशहर के लोगों को चौकीदार बनाकर भेजा है। आप सबकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीमा द्विवेदी ने कहा हमारे प्रत्याशी बीपी सरोज के नाम की घोषणा होते ही गठबंधन के लोगों की बीपी बढ़ गई है। मड़ियाहूं विधायक लीना तिवारी ने प्रधानमंत्री मोदी के महिला शशक्तिकरण के दिशा में किये कार्यों की सराहना करते हुए एकबार से उन्हें जिताने की अपील की। जफराबाद विधायक डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने केंद्र व राज्य की महिला केंद्रित योजनाओं की विस्तृत चर्चा की। भाजपा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने कहा कि आज पूरा देश जाग चुका है। हम सभी को जागरूक होकर घर घर जाकर कमल का बटन दबाने के लिए अपील करना है। लोकसभा संयोजक डा. अजय कुमार सिंह ने प्रत्याशी बीपी सरोज का परिचयात्मक व स्वागत सम्बोधन किया। शशि मौर्य, अंजना श्रीवास्तव, किरन श्रीवास्तव, रिशु सिंह,इंदुबाला सिंह,सावित्री मौर्य,मीना पटेल ने भी सभा को सम्बोधित किया।,अध्यक्षता मेनका सिंह व संचालन अनुपमा राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें