गौराबादशाहपुर। धर्मापुर ब्लाक के बमैला गांव स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का ताला नहीं खुलने पर मंगलवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि कई दिनों से अस्पताल बंद पड़ा है। जिसकी वजह से ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोग इलाज के लिए झोला छाप डॉक्टरों के पास जाने के लिए मजबूर हैं। ग्राम प्रधान दिनेश सोनकर का कहना है कि कई महीने पहले यहां तैनात चिकित्सक का स्थानांतरण हो गया। तब से कोई चिकित्सक नहीं आया। स्वास्थ्य विभाग चिकित्सक की व्यवस्था नहीं कर लापरवाह बना हुआ है। इस मौके पर बलिहारी सोनकर, दिनेश सोनकर, कैसर अब्बास रिजवी, हरिश्चंद्र, उस्मान, शंकर, लालचंद, प्रदीप, जितेंद्र, अमित आदि मौजूद रहे।