फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हास्टल में गंदगी को लेकर छात्राओं ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित मीराबाई हास्टल में गंदगी को लेकर छात्राओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। कुलपति कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गई। छात्राओं का आरोप है कि हास्टल में गंदगी का माहौल बना हुआ है। हास्टल में पानी नहीं आने से काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। कुछ छात्राओं ने तो हास्टल बदले जाने की भी मांग की। हंगामा कर रहीं छात्राएं कुलपति से मिलने की मांग कर रही थी। सूचना मिलने पर पहुंच रजिस्ट्रार और चीफ प्राक्टर ने छात्राओं को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। छात्राओं का आरोप है कि उन्हें कुलपति से मिलनेे नहीं दिया गया।
विज्ञापन

कुलपति आवास से कुछ दूरी पर छात्राओं के लिए मीराबाई के नाम से महिला हास्टल है। शुक्रवार को दोपहर के समय करीब 30 की संख्या में हास्टल की छात्राएं वीसी कार्यालय के सामने पहुंच गई और धरने पर बैठ गईं। छात्राओं का आरोप है कि हास्टल की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। सफाई के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। जिसके कारण चारो तरफ मक्खियां भिनकती रहती हैं। हास्टल में न तो पीने के लिए पानी है और दैनिक कार्य के लिए। जिसके कारण छात्राओं को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई व़ार्डेंन से भी शिकायत किया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सूचना मिलने पर कुल सचिव सुजीत कुमार जायसवाल, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अजय द्विवेदी, चीफ प्राक्टर डा. संतोष कुमार मौके पर पहुंच गए। छात्राओं की समस्या सुनी और उन्हें आश्वासन दिया कि हास्टल की जो भी समस्या है, उसका निस्तारण करा दिया जाएगा। आश्वासन मिलने के बाद धरने पर बैठी छात्राएं शांत हुई और हास्टल वापस लौट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें