जौनपुर। मूल निवासी संघ ने रविवार को शहर के आंबेडकर तिराहा पर पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। भारतीय संविधान सम्मान, सुरक्षा एवं संवर्धन के लिए (बीएस फोर) के लिए रैली निकाली। रैली को सीईसी के सदस्य साहब लाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली डा. आंबेडकर तिराहा से जफराबाद, इमलो पांडेय, सेंवईनाला, गौराबादशाहपुर, बमैला, कुकहां, दुधौड़ा, चौकिया, सिपाह, होकर आंबेडकर तिराहे के पास सभा में परिवर्तित हुआ। यहां सभी ने संविधान के सुरक्षा की मांग उठाई। इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष रमेश गौतम, छोटेलाल, काशीनाथ, पारसनाथ, प्रेमचंद, लक्ष्मण राम, मनराज, हीरालाल सोनिया, बाबूनंदन, रामरूप, अशोक कुमार, लालमणि आदि मौजूद थे।